पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

एटीकरी बॉर्डर पर पुलवामा आतंकी हमले की तीसरी बरसी पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बसंतपुर प्रखंड के विशनपुर चौक पर ने देर शाम को कैंडल मार्च निकाल कर वीर सपूतों को याद किया। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 45 जवान शहीद हो गए थे। जबकि 70 अन्य जवान घायल हो गए थे। धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था। उन्हीं 45 वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बिशनपुर चौक पर भारत के झंडे के साथ कैंडल मार्च निकाला गया एवं 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान लोगों द्वारा वीर सपूतों के के नाम लेकर नारे भी लगाए गए। इस दौरान भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष निखिल सौरभ ने बताया कि पुलवामा हमले में हमारे देश के 45 जवान शहीद हुए थे जिन्हें याद करते हुए हम लोग प्रत्येक वर्ष बिशनपुर चौक पर इस दिन वीर सपूतों के लिए कैंडल मार्च निकालते हैं तथा 2 मिनट का मौन धारण रखते हैं।वही इस दौरान बिशनपुर के उपमुखिया संतोष कुमार झा ने बताया कि आज के दिन हमारे देश के 45 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे।

इस हमले को अंजाम देने में अकातंकवादी की मुख्य साजिश थी। आज हम लोग द्वारा कैंडल जलाकर एवं मौन धारण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की जा रही है। मौके पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष निखिल सौरभ ,उपमुखिया बिशनपुर शिवराम संतोष कुमार झा , श्यामानंद झा, पंचायत समिति बलुआ विकास गौतम ,पंचायत अध्यक्ष भाजपा राकेश झा , संजीव झा ( जिबू झा)सुरेश पासवान और गणेश मंडल, जावेद अख्तर,अशोक मण्डल, मन्नू खाँ एवं अन्य लोग मौजूद थे।।

Spread the love