प्रतापगंज/सुपौल: बड़ी दुर्गामंदिर में आगामी मेले को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करने केलिए एस डीएम ने लिया मंदिर मेलग्राउंड मे जायजा। 

आशीष वर्मा, सुपौल

प्रखंड  स्थित चिलौनी उत्तर के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसे लेकर अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।


एसडीएम विनय कुमार ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मेला परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाए जाएंगे। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर डी-एरिया बनाया जाएगा। वहीं महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना और मेले का आनंद ले सकें।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर के आसपास सड़क किनारे सरकारी जमीन पर दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
बैठक में एसडीपीओ पवन कुमार, बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा, सीओ विकास, मंदिर समिति के सचिव राधे यादव, सरपंच सुखदेव यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Spread the love