दुर्गा पूजा को लेकर एसडीएम ने किया प्रतापगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर और बाजार का निरीक्षण।

आशीष वर्मा, सुपौल

प्रतापगंज/सुपौल :  दुर्गा पूजा एवं मेला को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने गुरुवार को प्रतापगंज पहुंचकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

एसडीएम के साथ अंचलाधिकारी विकास कुमार भी साथ मे रहे ।प्रतापगंज मुख्य बाजार गोल  चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पहुंचकर मेला की तैयारियों का जायजा लेते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उन्होंने मंदिर के सामने सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी विकास कुमार को देते हुए तीन दिनों के अंदर स्थल खाली कराने को कहा। मंदिर के सामने जमा कचरे के मलबे को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों को साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। वहीं जब मेला कमिटी के सदस्यों के माध्यम से मंदिर के सामने ही मेन सड़क के किनारे लगे ट्रांसफार्मर की जानकारी हुई तो  कनीय अभियंता अजय कुमार को सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर को पीछे शिफ्ट करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मेला कमिटी के द्वारा उन्हें रावण दहन स्थल पर ले जाया गया जहां उन्होंने ग्राउंड के आसपास मौजूद गंदगी को साफ करने का निर्देश देते हुए बताया कि पुतले के लंबाई के अनुसार बेरिकेटिंग किया जाए।

इसके बाद एसडीएम ग्राउंड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन ( पब्लिक उच्य विद्यालय) मॉडल स्कूल पहुंचे। जहां भवन और आस पास के साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष जताते हुए प्राचार्य अजय कुमार यादव को परिसर, कंप्यूटर क्लास रूम और लाइब्रेरी की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल का भी जायजा लिया।

मौके पर मेला कमिटी से प्रताप बिराजी रौशन कुमार दास आशीष वर्मा , अभिषेक पूर्वे सहित मेला कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे ।

Spread the love