बिना सीएल के विद्यालय से गायब रहते है शिक्षक, शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने लगाया आरोप।।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मानिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेख टोला में सोमवार को विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि मो.तसस्वर ने विद्यालय का औचक निरक्षण किया गया। वही निरक्षण के दौरान विद्यालय के दौ शिक्षक अनुपस्थिति थे।जब उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार से शिक्षक के अनुपस्थिति का कारण पूछा तो बताया कि रंजू कुमारी और अबरार आलम बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है।जब उन्होंने प्राचार्य से उपस्थिति पंजी में दौनो शिक्षक का अनुपस्थिति दर्ज करने को कहा तो प्राचार्य ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया।जिसके बाद अध्यक्ष ने मामले की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया।विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय में कुछ शिक्षक का यही रवैया रहता है।बताया कि कुछ शिक्षक बिना सीएल के ही छुट्टी पर रहते है।लेकिन विद्यालय प्रचार्य के मिलीभगत के कारण उपस्थिती पंजी में दूसरे दिन आकर हाजरी बना लेते है। ऐसे में लक्ष्मीनियाँ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा ने बताया कि ग्राम पंचायत लगातार शिक्षा सुधार पर काम कर रही है। यह काम तब सफल होगा जब सभी शिक्षक पूरी जवाबदेही और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें।विद्यालयों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के बारे में संबंधित पदाधिकारी को लिखित शिकायत किया जा रहा है।

इधर बीईओ नंद किशोर सिंह ने बताया कि विद्यालय में बिना नोटिस के दौ शिक्षक के अनुपस्थिति की जानकारी मिली है।बताया कि विद्यालय के प्राचार्य को दौनो शिक्षक का उपस्थिति पंजी में रद्द करने के लिये कहा गया है।।

Spread the love