रियल एस्टेट एवं सामाजिक कार्यो में बेहतर योगदान के लिए संजीव मिश्रा किए गए सम्मानित।
पूर्णियां/छातापुर :मुख्यालय के रामपुर निवासी पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा को बीते सोमवार को पूर्णियां बायपास स्थित पनोरमा सिटी में देश के चर्चित सिख समुदाय से ताल्लुकात रखने वाले गुरू सुखवंत सिंह जी के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया हैं.
इस दौरान श्री मिश्रा ने मंगलवार को दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि सुखवंत सिंह जी फिलहाल फिल्म निर्माण उद्योग के एक प्रौजेक्ट में हैं और पिछले सात सालो से अपने तन मन धन से विश्व के जो भी लोकप्रिय पार्श्व गायक हैं उनसबों को एकसाथ एक मंच पर लाकर पद्म श्री से लेकर और भी कई विभिन्न आवार्डो से सम्मानित करवाने का कार्य करते हैं.उन्होंने दिल से आभार व्यक्त करते हुए बताया की मेरे भाई जैसा परम मित्र सूरज सिंह नालवा जी का धन्यवाद जिन्होने सुखवंत सिंह जी को पूर्णियां लाए
इस अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा द्वारा रियल एस्टेट के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सुखवंत सिंह ने उन्हें मोमेंटो देकर के सम्मानित करते हुए कहां की संजीव मिश्रा जी से आज के युवा वर्ग के लोगो को प्रेरणा लेनी चाहिए.

