प्रतापगंज/सुपौल: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रसाद वितरण कद दौरान छात्राओं से छेड़छाड़, मौके पर पहुंचे बीडीओ सीओ थानाध्यक्ष।

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुरजापुर पंचायत स्थित पीएमश्री हाजी नजीबुल्लाह उच्च विद्यालय प्लस टू में ध्वजारोहण समारोह के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसाद वितरण के दौरान कुछ बाहरी युवक छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी का प्रयास किया। शिक्षकों ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने शिक्षकों के साथ अभद्रता दिखाते हुए हाथापाई शुरू कर दी।

घटनाक्रम को देख अन्य शिक्षकों का रूख भांप मनचले युवक भागते समय पीएम श्री बिल्डींग में लगे प्रधानमंत्री की फोटोवाले वैनर को तोड फोड की और पीएम के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। इतना हीं नहीं शिक्षकों को देख लेने की धमकी देते हुए वे सभी फरार हो गये। घटना की सूचना बीडीओ, सीओ, बीईओ और थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना पाते हीं बीईओ के अलावे स्थानीय सभी पदाधिकारी स्कूल पहूंच घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। स्कूल के एच एम केदार प्रसाद कौशल ने अधिकारीयों को बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ बाहरी युवक प्रसाद लेने पहुंचे। बताया कि दस बारह की संख्या में मनचले युवक लडकियों के काँमनरुम में प्रवेश कर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी का प्रयास किया।


शिक्षकों ने जब युवकों को ऐसा करने से रोका तो मामला विवाद में बदल गया। आरोप है कि युवकों ने शिक्षकों के साथ हाथापाई भी शुरू कर दी। जिससे विद्यालय परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी होते हीं एसडीएम विनय कुमार और एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद एसडीएम व एसडीपीओ ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कहा ऐसी हरकत में शामिल किसी भी मनचलो को बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक और शैक्षणिक सोहार्द को किसी भी कीमत पर बिगडने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोगों से भी शैक्षणिक सोहार्द को बनाये रखने मे अपनी सहभागिता निभाने को कहा।

आश्चर्य की बात तब हुई जब प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीतेश झा ने एसडीएम और एसडीपीओ के समक्ष दोपहर तीन बजे विद्यालय पहुंचकर बताया कि मुझे घटना के संबंध में आधा घंटे पूर्व जानकारी मिली है। जबकि घटना विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद प्रसाद वितरण के समय का है। वहीं बीईओ झा ने घटना के संबंध में पत्रकारों को कुछ भी बताने से इनकार किया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि स्कूल के एच एम द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें सात को नामजद करते हुए 18 से 20 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई शुरू कर दी गई है।

Spread the love