प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,
स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रशासन और जनप्रतिनिधि के बीच खेला गया मैत्री मैच.

प्रतापगंज/ सुपौल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों, कॉलेजों सहित सभी सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रमों में बच्चों, शिक्षकों, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

स्कूलों में प्रभात फेरी, देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नाटक, भाषण और गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया।

स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बच्चों को इस दिन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रखंड मुख्यालय और पंचायतों में भी ध्वजारोहण के बाद मिठाइयां बांटी गईं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच फुटबॉल फ्रेंडली मैच का भी आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में प्रशासन की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। प्रशासन की टीम की ओर से 3 गोल और जनप्रतिनिधि की टीम की ओर से 2 गोल किए गए।

Spread the love