विभाजन विभीषिका दिवस पर निकाला गया कैंडिल मार्च, बीडीओ की अगुवाई में दो मिनट का मौन, प्रखंड से गोल चौक तक निकला जुलूस

आशीष वर्मा, प्रतापगंज, सुपौल

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रखंड परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ अमरेश कुमार मिश्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सभी विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा।मौन के बाद प्रखंड मुख्यालय से कैंडिल मार्च निकाला गया। मार्च बाजार होते हुए गोल चौक तक पहुंचा। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि विभाजन की त्रासदी को याद कर नई पीढ़ी को देश की एकता और सौहार्द के महत्व को समझाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रौशन कुमार, सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी, बीएओ प्रियांशु राज, बीईओ सीतेश झा, अनि पुनम कुमारी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

Spread the love