प्रतापगंज / सुपौल : विवादों में घिरा डिग्री महाविद्यालय, शुभारंभ से पहले ही सुरु हो गया विवाद

प्रतापगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित एस.बी.के. बालिका +2 उच्च विद्यालय परिसर में बने राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ होने से पहले ही विवादों में घिर गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन किया जाना था। उद्घाटन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और गेट के सामने शिलापट भी लगाया गया था।

लेकिन शिलापट पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री विजेन्द्र यादव, विजय चौधरी, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, सांसद दिलेश्वर कामेत, विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. संजीव कुमार सिंह और छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू का नाम अंकित था, जबकि स्थानीय विधायक सोनम रानी सरदार का नाम नहीं था।
शिलापट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विधायक प्रतिनिधि सिकंदर सरदार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश जया, ललित भगत सहित कई कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे और विरोध व्यक्त करते हुए इसे स्थानीय जनप्रतिनिधियो का आपमन बताया। फोटो वायरल होने की भनक लगते ही विद्यालय कर्मियों ने आनन-फानन में शिलापट को दीवार से उखाड़ कर हटा दिया। श्री सरदार ने दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। बीईओ सीतेश झा ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल परिसर से बाहर चले गए। वहीं एस.बी.के. बालिका +2 उच्च विद्यालय परिसर में बने हॉस्टल भवन में शिफ्ट किए गए राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन बीएन मंडल विश्वविद्यालय के एचओडी डॉ. संग्राम सिंह तथा पूर्व विधायक लखन ठाकुर ने फीता काटकर किया।


प्रधानाचार्य डॉ. निलेश कुमार पांडे ने बताया कि डिग्री महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र के 3 प्रोफेसर और 1 किरानी सहित कुल 5 कर्मी हैं। फिलहाल 124 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है। पढ़ाई के लिए पर्याप्त कमरे और बेंच-डेस्क उपलब्ध हैं।

Spread the love