सिमराही बाजार : नीट के परिणाम आने से परिजन सहित लोगो मे हर्ष।

सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

पिछले दिनों जारी नीट के परिणाम में सिमराही निवासी उत्तम कुमार सर्राफ का मेडिकल परीक्षा में पास होने पर परिजन सहित क्षेत्र के लोगो ने खुशी जाहिर किया था। इसके बाद रेंक के आधार पर उत्तम को मेडिकल विभाग के द्वारा डीएमसीएच कॉलेज दरभंगा में दाखिला मिला है। जहां उन्होंने नामांकन के बाद अपनी आगे की पढ़ाई जारी कर दिया है। आपको बता दे की सिमराही निवासी योगेंद्र प्रसाद स्वर्णकार के पौत्र एवं संतोष कुमार सर्राफ व कांता साह का 20 वर्षीय बड़ा पुत्र उत्तम कुमार सर्राफ ने नीट परीक्षा में 626 अंक लाकर ऑल इंडिया रेंक 9541 प्राप्त किया था। उसके मेडिकल परीक्षा पास होने पर सिमराही सहित आसपास के लोग ख़ुशी का इजहार किया था। उधार उत्तम ने बताया की मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपना सारा समय देश सेवा में लगाएंगे।

Spread the love