रिपोर्ट : इमरान खान, सुपौल।

जगन्नाथ मिश्रा की प्रतिमा का सीएम सम्राट चौधरी ने किया अनावरण

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा की सातवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी एवं विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने डॉ. जगन्नाथ मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री के बलुआ बाजार पहुंचने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। हेलिपैड पर पहुंचने के बाद पुलिस बल के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू एवं नगर विकास व आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और गुलदस्ता भेंट किया। समाधि स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मिथिला के आचार्य पंडित धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने पूजा-अर्चना कराई। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पुष्प अर्पित कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।


इसके बाद मुख्यमंत्री कोसी-मेची लिंक अंतरराज्यीय परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति एवं अन्य आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद चैनपुर स्थित कोसी-मेची लिंक परियोजना कैंप में समीक्षा बैठक एवं प्रस्तुतीकरण में शामिल हुए। अधिकारियों ने परियोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

Spread the love