सुपौल/छातापुर : प्रखंड क्षेत्र के छातापुर पंचायत वार्ड नंबर चार में श्राद्ध का मिठाई खाने से करीब एक दर्जन बच्चे बिमार ।

सुपौल/छातापुर : छातापुर प्रखंड अंतर्गत छातापुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार में श्राद्ध का मिठाई खाने से करीब एक दर्जन बच्चे बिमार हो गया, उपचार के लिए सभी बच्चों को छातापुर पीएचसी में लाया गया, आपको बता दे कि सभी बच्चें उल्टी, पेट दर्द एवं बुखार से पीड़ित हैं, पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ.सुनील कुमार के द्वारा सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है, एक साथ बच्चों का इलाज करने के दौरान चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों में अफरातफरी की स्थिति बन गई,

वहीं उपचार के बाद पीड़ित कुछ बच्चों को ऑक्सीजन लगाया गया, जानकारी अनुसार सभी बच्चे छातापुर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित राजवाड़ा गांव का बताया जा रहा हैं, बच्चों के परिजनों ने बताया कि वार्ड नंबर 05 निवासी रामा सिंह के मां का श्राद्धकर्म था, तीन चार रोज पहले भोज का आयोजन हुआ था, रामा सिंह के रिस्तेदार के द्वारा भोज में बचे हुए मिठाई को मंगलवार के दोपहर बस्ती में आकर बच्चों के बीच मिठाई बांट दिया गया, वहीं मिठाई खाने के बाद सभी बच्चों की स्थिती नाजुक होने लगी, जिसके बाद परिजन बच्चों को लेकर पीएचसी छातापुर लाया, मिली जानकारी अनुसार कुछ बच्चों का इलाज छातापुर के प्राइवेट क्लिनीक में भी चल रहा है।

Spread the love