दुलारी देवी निर्मली नगर मुख्य पार्षद और ललिता देवी उप मुख्य पार्षद निर्वाचित हुई”

रिपोर्ट:-सन्तोष कामत, निर्मली, सुपौल

बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में निर्मली नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद दुलारी देवी पर आसीन हुई। मुख्य पार्षद दुलारी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान मुख्य पार्षद नीतू कुमारी को 108 मतों से पराजित किया। जबकि उप मुख्य पार्षद के उम्मीदवार ललिता देवी पहली बार चुनाव लड़ते हुए भारी मतों जीत दर्ज की है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे से मतगणना जारी हुआ।सुपौल में कड़ाके की ठंड के बीच मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की काफी भीड़ देखी जा रही थी। मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

 


नगर पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शुक्रवार को जीते हुए प्रत्याशी के समर्थक जश्न में डूबे रहे। चुनावी परिणाम आने के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल रहा। हारने वाले प्रत्याशी अपनी कमी का आकलन करने में व्यस्त रहे। जीत दर्ज करने के बाद कई प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र में समर्थक के साथ जुलूस निकाला और खुशी जाहिर किया। नगर पंचायत निर्मली के मुख्य पार्षद पद को लेकर हुए चुनाव में दुलारी देवी ने व उपमुख्यपार्षद पद पर ललिता देवी ने जीत दर्ज की है। इसके अलावे 12 वार्डों को लेकर हुए चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी वार्ड पार्षदो ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया।


निर्मली नगर पंचायत से वार्ड पार्षद में
वार्ड 1से माको देवी, वार्ड 2 से सावित्री देवी, वार्ड 3 से विष्णुदेव महतो, वार्ड 4 से विनीत कुमार नाहर, वार्ड 5 से रंजीत कुमार नायक, वार्ड 6 से करिश्मा कुमारी, वार्ड 7 से अरविंद कुमार, वार्ड 8 से रामराजी कुमारी, वार्ड 9 से मनोज कुमार, वार्ड 10 से निशांत जैन, वार्ड 11 सेअनिल कुमार, वार्ड 12 से मीरा कुमारी आनंद ने जीत हासिल किया है।

Spread the love