विधान परिषद चुनाव को ले कर राजद का एक दिवशीय बैठक हुआ आयोजित।

प्रतापगंज/सुपौल

प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर दक्षिण निवासी संजय कुमार यादव के आवासीय परिसर में विधान परिषद चुनाव अभियान को लेकर राजद का एक दिवसीय बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मुखिया सह आर जे डी प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार ने की ।जिसमें पार्टी पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।कार्यक्रम का शुरुआत करते हुए अध्यक्ष अनिल कुमार ने बाहर से आए हुए उम्मीदवार तथा अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया । तत्पश्चात पार्टी प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन मे कहा मै पार्टी की ओर से उम्मीदवार नही संवाद वाहक के रूप में आया हूं। और मुझे सेवा करने का मौका दिया जाए ।पंचायती राज मजबूत होगा तब ही पलायन रुकेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार मंडल, सुपौल जिला अध्यक्ष राम नाथ मंडल, पूर्व मंत्री कुंभ नारायण सरदार, पूर्व प्रमुख जिला अध्यक्ष सह युवा राजद सुपौल के भूप नारायण यादव, इंजीनियर रामसुंदर मुखिया, डॉ गौतम कृष्णा , रामेश्वर यादव, संतोष सरदार, दिनेश प्रसाद यादव, मुस्तफा राईन, देबू पंडित, मनोज मरीक,प्रताप विराजी, बबलू गोईत, बौआ नांग,दुर्गा सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे । पार्टी के प्रत्याशी को अपना अमूल्य वोट देने की बात कही ।इस अवसर पर ढेर सारे जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love