नरपतगंज के घुरना में कालाबाजारी के 53 बोरा यूरिया जब्त,तस्करों में हड़कंप।

दिवाकर कुमार , अररिया

अररिया : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घुरना पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार को पथराहा पंचायत के जटवारा वार्ड संख्या 13 में शमशेर आलम के घर से छापेमारी कर 53 बोरा यूरिया खाद जब्त करने में सफलता हासिल की। घुरना थानाध्यक्ष राजनंदनी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जटवाड़ा गांव से बड़ी मात्रा में खाद की तस्करी हो रही है और इसे कालाबाजारी के लिए नेपाल भेजा जा रहा है। जब्त यूरिया को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने घुरना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Spread the love