लंबित आवास लाभुकों को आरडीओ ने 7 दिनों के भीतर आवास पूर्ण करने का दिया निर्देश, पूर्ण नहीं करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र के डहरिया पंचायत में दर्जनों से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना 2016-17 और 2021-22 के तहत लाभ लेने वाले लाभुकों को आरडीओ रितेश कुमार सिंह द्वारा 7 दिनों के भीतर आवास पूर्ण करने का निर्देश जारी किया है। जिस निर्देश के आलोक में वैसे लाभुक जो आवास योजना का प्रथम क़िस्त का लाभ ले चुके हैं और आवास पूर्ण नहीं किया है। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए, आवास के रूप में दी गई राशि वापस लेने के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई है। बताते चले कि प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर संबंधित अधिकारी लगातार निरक्षण कर लाभुकों को जल्द आवास को पूर्ण करने के दिशा में पहल की जा रही है। जिसके लिए संबंधित पंचायत के आवास सहायक को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जहां आवास सहायक द्वारा लाभुकों को लगातार कहने के बावजूद लाभुक आनाकानी करते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि संबंधित अधिकारी ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। डहरिया पंचायत में लंबित वार्ड 8 के लाभुक बेचन यादव, वार्ड 7 के सुरेश परिहस्त, विष्णुदेव मेहता, विजय परिहस्त, वार्ड 10 के बदरी यादव, सुभाष यादव, रमसी यादव, डोमी यादव, वार्ड 14 के सुकनी देवी, संतोष यादव, मनोज यादव, वार्ड 11 के चंदेश्वरी यादव, रामलखन यादव, वार्ड 04 के बृजलाल यादव, वार्ड 02 के बिनोद मंडल और वार्ड 01 के तरुण मंडल एवं अन्य के रूप में चिन्हित किया गया है, जो आवास का लाभ लेने के बाद भी अपना आवास पूर्ण नहीं कर रहे हैं। इधर, छातापुर आरडीओ रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतों में आवास पूर्ण करने के लिए लगातार कहा जा रहा है। इसके बावजूद लाभुक आवास पूर्ण करने से परहेज करते नजर आ रहे हैं। जिसके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बीच लाभुकों को 7 दिनों का तय सीमा दिया गया है। जिस तय सीमा के अंदर लाभुक अपना आवास पूर्ण नहीं करते हैं तो वैसे लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज कर राशि वापस लेने की बात कही गई है। यही नहीं राशि वापस लेने के बाद लाभुकों पर केश दर्ज कर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

Spread the love