सिमराही नगर पंचायत में प्रतिमा स्थापना को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

सिमराही नगर पंचायत के एफसीआई गोदाम रोड में स्थित मां काली मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और कुवांरी किशोरियों ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा सिमराही नगर पंचायत के जेपी चौक ठाकुरबाड़ी मंदिर रोड, गायत्री मंदिर रोड, सहित अन्य गलियों से होकर भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच जबरदस्त उत्साह नजर आया। वहीं क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्ति में नजर आया। कलश यात्रा के बाद मां काली मंदिर में अटल मिथिला सम्मान से सम्मानित मैथिल पंडित धर्मेंद्र नाथ मिश्र द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान पूजा शुरू किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य उमेश गुप्ता ने बताया कि सिमराही निवासी हीरालाल साह के द्वारा मां काली मंदिर में संगमरमर की करीब 85 हजार रुपए की प्रतिमा दान की गई है। जिसकी स्थापना को लेकर सार्वजनिक तौर पर आज कलश यात्रा के साथ भव्य अनुष्ठान पूजा का शुभारंभ किया गया।


बताया कि बुधवार को प्रधान संकल्प, शांति कलश स्थापन, वेदी निर्माण आवाहन एवं पूजा का आयोजन होगा। वहीं गुरुवार को भद्र पूजन, वैदिक पूजन और प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।
इधर, मां काली मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर क्षेत्र के लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की है।
मौके पर आलोक यादव गुड्डू कुमार अंकित कुमार राजेश कुमार विकास कुमार किशन कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।
———–

Spread the love