प्रतापगंज : युवाओं ने वेलेंटाइन डे से किया किनारा, शहीदों को दी श्रद्धाजंलि ।

आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज/सुपौल: पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के तीसरी बरसी पर सोमवार देर शाम गोल चौक प्रतापगंज में विवेकानंद पासवान के नेतृत्व में श्रंद्धाजलि सभा आयोजित की गई, जवानों के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि देते हुए मोमबत्ती जलाकर युवाओं ने अपना संवेदना व्यक्त किया, कार्यक्रम में युवाओं ने भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे जैसे नारे भी लगाए।

युवा विवेकानंद पासवान ने कहा कि यूं तो दुनियाभर में 14 फरवरी के दिन वेलेंटाइन डे यानी प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन देश के इतिहास में 14 फरवरी का दिन पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को समर्पित है,
मौके पर विवेकानंद पासवान, सागर दास ,पंकज दास,अयान पासवान,अंश,हर्ष ,आयुष ,रवि,अमित,ओम बाबू ,आशीष आदि युवा मौजूद थे ।

Spread the love