चार लाख के लूट मामले में संलिप्त सभी छह अपराधी पकड़ाए, सभी अररिया आरएसएस के रहने वाले।

आशीष वर्मा, सुपौल

प्रतापगंज : एनएच -27 पर गढ़िया गांव के समीप 3 सितंबर की रात मवेशी व्यवसायियों से 4 लाख 41 हजार रुपए लूट मामले में प्रतापगंंज पुलिस एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने घटना में संलिप्त सभी 6 अपराधियों, प्रयुक्त किए गए वाहन व हथियार सहित नकदी 29 हजार 6 सौ रुपए बरामद की है। एसडीपीओ बीरपुर पवन कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कांड के उद्भेदन की जानकारी दी। उन्होंने कांड के उद्भेदन करने में थानाध्यक्ष रौशन कुमार सहित प्रतापगंंज पुलिस की टीम की सराहना की।

आगे उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान बैज्ञानिक अनुसंधान के तहत कर ली गई थी। लेकिन गिरफ्तारी के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई रात की गई पुलिस चौकसी के बाद सभी अपराधियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। घटना में संलिप्त अपराधी चकरदाहा वार्ड नं. 9 निवासी मु. हामिद, चकरदाहा वार्ड नं. 8 निवासी मु.हसन, चनरदेह वार्ड नं. 1 निवासी मु. मोजाहित, भाग मोहम्मद वार्ड नं. 10 निवासी साकीब रीजा, भाग मोहम्मद वार्ड नं. 10 के ही मंजूर आलम, रहिका टोला वार्ड नं. 5 निवासी मु.इजराइल शामिल थे। सभी अपराधी अररिया जिला के आर. एस थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यहां बता दें कि गत दिनों समस्तीपुर के दो मवेशी व्यवसाई अररिया की ओर से अपनी कार से वापस जा रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों नें स्कार्पियो से पीछा कर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव के समीप एनएच – 27 पर लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था।

Spread the love