सहरसा में प्रभात खबर के डिजिटल रिपोर्टर से अभद्रता एवं मारपीट पर भड़का पत्रकारों का गुस्सा, प्रतापगंज प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा ।

आशीष वर्मा, सुपौल।

सहरसा में प्रभात खबर के डिजिटल रिपोर्टर के साथ डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर की गई अभद्रता के मामले को लेकर बुधवार को प्रतापगंज प्रेस क्लब में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की।

प्रतापगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय राज छाजेड़ ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। पत्रकारों के साथ होने वाली ऐसी घटनाओं पर एकजुटता के साथ आवाज उठाने तथा पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
इस दौरान प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने कहा कि समाचार संकलन के दौरान किसी भी पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार उचित नहीं है। बैठक में घटना की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई। मौके पर प्रतापगंज प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष शंकर कुमार , सचिव दीपक कुमार , कोषाध्यक्ष सरोज महतो , राकेश सिंहा , आशीष कुमार वर्मा , सादीक अंसारी , चंदन भारती , सोनू कुमार ,मौजूद रहे।

Spread the love