प्रधानाध्यापक का प्रभार लेने से पहले शिक्षक की रहस्यमय मौत, गले पर स्याह निशान ने खड़े किए बड़े सवाल
रिपोर्ट — श्यामानंदसिंह भागलपूर
भागलपुर सजौर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर में एक शिक्षक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई प्राथमिक विद्यालय मुंजत में पदस्थापित करीब 50 वर्षीय शिक्षक ललित रजक की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई गंभीर हालत में उन्हें जेएलएनएमसीएच मायागंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस शिक्षक को मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक का प्रभार मिलने वाला था, उनकी मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई?ललित रजक ने विभागीय परीक्षा पास कर ली थी और उन्हें प्रधानाध्यापक का प्रभार मिलने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।

लेकिन प्रभार संभालने से ठीक पहले उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं परिजनों के अनुसार ललित रजक पिछले एक-दो महीने से काफी गुमसुम रहते थे और ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। इससे पहले वे मध्य विद्यालय दराहडीह में कार्यरत थे बाद में उनका पदस्थापन प्राथमिक विद्यालय मुंजत में हुआ वे रोजाना करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय जाते थे मृतक की पत्नी उषा देवी सेविका हैं उन्होंने बताया कि सोमवार को उनकी विभागीय बैठक थी। पति के घर आने के करीब दस मिनट बाद वह भी घर पहुंचीं। घर में खाना नहीं बना था, इसलिए दोनों ने दिन का बना खाना खाया। इसके बाद ललित सोने चले गए। घटना की जानकारी देते हुए पत्नी भावुक होकर रो पड़ीं शिक्षक के शव पर गले में स्याह निशान मिलने की बात सामने आई है इसी वजह से मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि निशान कैसे आया और मौत का वास्तविक कारण क्या है जेएलएनएमसीएच मायागंज में बरारी थाना पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करा रही है घटना की सूचना सजौर थाना पुलिस को भी दी गई है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा ललित रजक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटों का परिवार छोड़ गए हैं

