भागलपुर : कंटेनर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत , दो घायल।

रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपूर

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सन्हौला मोड़ के पास एक कंटेनर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसके साथ जा रहे उनके बेटे और एक अन्य महिला घायल हो गई मृतक महिला की पहचान बांका के रजौन थाना अन्तर्गत तिलकपुर गांव के राकेश पोद्दार की पत्नी वन्दना देवी ( 42 वर्ष ) के रूप में की गई है जबकि घायलों में उसका पुत्र गुरुदेव पोद्दार और सुदामा देवी शामिल है घटना के बाद मौके से थोड़ी दूर पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बलों ने तीनों को सीएससी जगदीशपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया

वही सूचना पाकर मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद अस्पताल परिसर में चीख पुकार मच गई परिजनों ने बताया कि महिला अपने पुत्र और गांव की एक महिला के साथ गोनुधाम पूजा करने गई पूजा कर घर वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गई वही स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों लोग रजौन की तरफ जा रहा था तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने उसे धक्का मार दिया जिससे तीनों लोग सड़क पर गिर गए इस दौरान महिला के सर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई वही घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने लगा जिसे पुलिस ने थोड़ी खदेड़ कर पकड़ लिया उधर सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया थानाध्यक्ष रामचम्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही दुर्घटना में शामिल चालक को गिरफ्तार कर कंटनेर को जब्त कर लिया गया है

Spread the love