प्रतापगंज/सुपौल : छापा मारने गई उत्पाद विभाग की टीम, ग्रामीणों ने किया पथराव, महिला ए एस आई घायल, गाड़ी भी तोड़े।
प्रतापगंज थानाक्षेत्र के श्रीपुर पंचायत स्थित वार्ड 11 सरदार टोला में बुधवार की रात शराब पकड़ने गई मद्यनिषेद टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें एक महिला ए एस आई अंजलि कुमारी जख्मी हो गई। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल सिमराही में किया गया। जबकि इस घटना क्रम में ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस सम्बंध में मद्यनिषेद के अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर 16 नामजद तथा 10-12 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। इस सम्बंध में श्री सिंह ने बताया कि हमे गुप्त सूचना मिली कि श्रीपुर स्थित वार्ड 11 निवासी योगिंद्र सरदार अपने घर में शराब बेचने का काम करता है। सूचना की सत्यता जानने के लिए योगिंद्र सरदार के घर जांच के लिए जैसे ही पुलिस पहुंची वैसे ही उसके घर से दो व्यक्ति बाहर निकलने लगा। पुलिस के द्वारा उनसे नाम पूछ गया तो अपना नाम योगिंद्र सरदार तथा दूसरा व्यक्ति त्रिवेणीगंज के रोहित कुमार बताया। पुलिस के द्वारा जब बताया गया कि सूचना मिली है कि आपलोग शराब बेचने का काम करते है। आपकी घर का तलाशी ली जाएगी। इतना सुनते दोनो व्यक्ति उग्र हो कर गाली गलौज करने लगा। साथ ही आस पास के 25-30 अज्ञात महिला पुरुष को लाठी, डंडा, लोहे का रड आदि से लैस होकर ग्रामीण पहुंच गए। और हमलोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलोगों पर हमला होता देख पुलिस वहां से पीछे हट गया। उसके बाद ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से भी हमला किया। जिसमें पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान गाड़ी से भागने के क्रम में अज्ञात लोगों ने महिला ए एस आई अंजलि कुमारी को गाड़ी से खींच लिया तथा उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट किया। जिससे वह जख्मी हो गई। जिसकी सूचना श्री सिंह ने वरीय पदाधिकारी को दी। जिसके बाद रात करीब 11 बजे पुनः भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचकर योगिंद्र सरदार को हिरासत में लिया। योगिंद्र सरदार के द्वारा निशानदेही पर 6 अन्य लोगो को हिरासत में लिया गया।

इस सम्बंध में निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी दल में कुल 12 कर्मी थे। जिसमें मुझे लगाकर दो अन्य पदाधिकारी ए एस आई विजय कुमार तथा ए एस आई अंजलि कुमारी के साथ 9 गृह रक्षक उपस्थित थे। श्री सिंह ने बताया कि सभी पुलिस कर्मी के पास अपना अपना हथियार साथ मे ही था।

इस सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि वे वजह इस घटना में पुलिस रात को 11 बजे जबरन घर मे घुसकर निर्दोष महिला पुरुष को बुरी तरह पीटा। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस योगिंद्र सरदार के घर छापेमारी के लिए पहुंचा था। उसी क्रम में योगिंद्र सरदार के घर मे एक बच्चा पुलिस को देखकर बेहोश हो गया। बच्चा को बेहोश होता देख उसकी मां चिल्लाने लगी तो पुलिस बच्चे की तैबियात को देखकर पीछे हटते हुए भागने लगा। जिस पर ग्रामीणों ने भी भागते पुलिस को खदेड़ना चालू कर दिया। भागने के क्रम में महिला ए एस आई अंजलि कुमारी गाड़ी से अचानक गिर गई और वह घायल हो गई। उसी दौरान ग्रामीण बच्चों ने ईंट पत्थर से गाड़ी का शीश तोड़ दिया। वही ए एस आई अंजलि डर से रेलवे फाटक पर बने कैबिन में जा छुपी। जिसके कुछ देर बाद पुलिस महिला कर्मी को वापस अपने साथ ले गया।

