बिहार, किशनगंज।

मनौवर आलम।

– 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, सांसद ने प्रेस कांफ्रेंस कर अविलंब बिजली सेवा बहाल करने की किया मांग।

– किशनगंज जिले के विभिन्न जगहों में हुई हल्की बारिश या हवा होने पर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो जाने तथा जिले के ठाकुरगंज एवं कोटिया प्रखंड में बीते 72 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों की हो रही समस्याओं को लेकर किशनगंज सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आजाद ने प्रेस वार्ता कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति किए जाने तथा बिजली विभाग में कार्य किए कंपनी द्वारा बिजली का तार या इन्सुलेटर लगाया गया है इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग किया सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आजाद ने बताया की मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव से जो कंपनी द्वारा कार्य किए गए हैं उसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करता हूं और ठाकुरगंज , पोठिया आदि जगहों पर 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है उसे अविलंब चालू कराने की मांग किया।

Spread the love