सुपौल जिला शतरंज संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल 

सुपौल जिला शतरंज संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री सुनील कुमार जायसवाल ने की। अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति व मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव श्री हिमांशु कुमार के पर्यवेक्षण तथा अखिल बिहार शतरंज संघ के अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर श्री आलोक प्रियदर्शी के सह पर्यवेक्षण में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं :-
1. कार्यकारिणी का पुनर्गठन
बैठक में सर्वसम्मति से सुपौल जिला शतरंज संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए:
– अध्यक्ष : श्री प्रभात कुमार
– कार्यकारी अध्यक्ष : श्री रुद्र प्रताप लाल
– उपाध्यक्ष : श्री सुनील कुमार जायसवाल, श्रीमती संगीता गुप्ता एवं डॉ० अब्दुल खालिक
– सचिव : श्री शशांक राज
– संयुक्त सचिव : श्री चंदन कुमार, श्री प्रवीण कुमार एवं श्री राजन कुमार
– कोषाध्यक्ष : श्री रघुबंश कुमार
– संयोजक : श्री प्रमोद कुमार यादव
– सदस्य : श्री रमेश रंजन, ई० श्री सुजीत कुमार पाठक, श्री ब्रजकिशोर यादव, श्री कैलाश कुमार, डॉ०चेतन कुमार, श्रीमति अभिलाषा कुमारी, श्री आशीष श्रीवास्तव
2. आगामी राज्य चैंपियनशिप
आगामी राज्य चैंपियनशिप के लिए सुपौल जिला टीम को तैयार करने हेतु जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में अध्यक्ष श्री सुनील जायसवाल द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए बैठक का समापन किया गया।

Spread the love