लक्ष्मी कान्त झा करजाईन

नहर से युवक का शव बरामद।

करजाईन : सहरसा उपशाखा नहर पुल चार आरडी के निकट बायसी पंचायत के दहगामा वार्ड नंबर 3 स्थित नहर के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है।  शव की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह में नहर के नजदीक से जा रहे लोग नहर किनारे पानी में एक युवक का शव देखा। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को होते ही तुरंत ही सूचना करजाईन थाना को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची करजाईन थाना पुलिस पहुंची तथा शव को बाहर निकाला। इधर शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इस बारे में थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।  पुलिस छानबीन में जुटी दिखी।

Spread the love