छातापुर/सुपौल: महादेव मंदिर स्थापना को ले बंधन होटल में किया गया बैठक, रूप रेखा तैयार।

 

छातापुर प्रखंड के छातापुर बाजार स्थित बंधन होटल के परिसर मे महादेव मंदिर स्थापना के निमित्त होने वाले भव्य कलश यात्रा, मूर्ति नगर भ्रमण सह महाप्रसाद कार्यक्रम के सफलता के लिए एक बैठक का आयोजन बंधन परिसर के वेंकेट भवन मे किया गया। बैठक क़ी अध्यक्षता श्री शालीग्राम पाण्डेय जी ने किया और आयोजन के पूर्ण सफलता के लिए कमिटी गठन एवं कार्यक्रम क़ी रुपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष श्री शालीग्राम पाण्डेय जी ने बताया क़ी दिनांक 16/08/2026 क़ो प्रातः 7 बजे से कलश यात्रा प्रारम्भ होंगी जिसमे पुरे प्रखंड से 1111 युवती एवं महिलाओ द्वारा बंधन होटल से चुन्नी धार तक कलश भरने जाएंगे उसके बाद वापस बंधन होटल परिसर वापस आएगा, पुनः 17 अगस्त क़ो सुबह 8 बजे मूर्ति नगर भ्रमण कार्यक्रम होगा जो बंधन होटल परिसर से मुख्य बाजार होते हुए डहरिया पेट्रोल पम्प तक जा क़र वापस आएगी, उसके बाद मूर्ति क़ी प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसाद का भव्य आयोजन भी किया गया। आयोजन क़ो सफल बनाने के लिए मुख्य कार्यकारणी का गठन भी किया गया जिसमे सर्वसम्मित श्री संजीव मिश्रा क़ो मुख्य संरक्षक, श्री शालीग्राम पाण्डेय जी क़ो अध्यक्ष, श्री सुशील कर्ण एवं नागेश्वर मंगरदेता, श्री विकाश कुमार क़ो आयोजन संयोजक, श्री गुंजन भगत क़ो कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया साथ ही 13 अगस्त क़ो पुनः बैठक क़र संगठन विस्तार क़र अंतिम रुपरेखा तैयार किया जाएगा।

आयोजन के मुख्य संरक्षक श्री संजीव मिश्रा जी ने बताया क़ी छातापुर मे पहली बार एक भव्य मंदिर स्थापना, कलश यात्रा, मूर्ति नगर भ्रमण एवं महाप्रसाद का आयोजन है जो बिलकुल निःशुल्क है, किसी भी प्रकार के आयोजन मे किसी से कोई आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाएगा। श्री संजीव मिश्रा जी ने छातापुर के सभी नागरिको से अपील किया है क़ी सभी एक साथ जुड़ क़र इस भव्य आयोजन क़ो सफल बनाने के लिए शारीरिक सहयोग क़र इस पुनीत कार्यक्रम क़ो सफल बनावे। बेठक मे मोहन मलाकर, आलोक सिंह, अमोद यादव, छोटू भगत, सुशील मंडल, मनोज झा, ललिता देवी, कुंदन कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक क़ी उपस्थिति रहीं।

Spread the love