सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले तीन युवकों पर मामला दर्ज।
प्रतापगंज। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाकर प्रदर्शन करने और धमकी भरे अंदाज में पोस्ट साझा करने का मामला सामने आने के बाद प्रतापगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार थाना को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फोटो का लिंक प्राप्त हुआ। लिंक की जांच करने पर पाया गया कि तीन युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहे हैं। वीडियो में “बाबू दुश्मनी किये तो अपना छाती मजबूत रखना” जैसे धमकी भरे गाने के साथ वीडियो अपलोड किया गया था। वायरल वीडियो पर “सुपौल जिला किंग ऑफ” भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा था।
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए वीडियो अपलोड करने के मामले में तीनों युवकों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है तथा अवैध हथियार की सत्यता और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

