भाजपा ने किया बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भपटियाही में बैठक

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


बी एन इंटर कॉलेज सरायगढ़ भपटियाही में निर्मली विधानसभा के बुथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक विधानसभा संयोजक सीमा कुशवाहा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि दरभंगा के विधायक संजय सरावगी उपस्थित रहे ।बैठक को संबोधित करते हुए सरावगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और अंतोदय इसका मूल सिद्धांत है। केंद्र सरकार की योजना का लाभ जन जन तक पहुंचे इसके लिए बुथ पर समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बनानी है। बुथ समिति का सत्यापन,प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात की लिंक, पन्ना प्रमुख,सरल एप डाउनलोड एवं वाटसेप ग्रुप तैयार करना है।

सभी अल्पकालिक विस्तारक 14 मार्च से 20 मार्च तक अपने शक्ति केंद्र में प्रवास करेंगे।वहीं बैठक को संबोधित करते हुए नव मनोनित जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गो का सम्मान है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता देव तुल्य होते हैं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही 2024 का लोकसभा चुनाव जीता जायगा।वही बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी नलिन जायसवाल ने कहा कि बुथ कमिटी एवं पन्ना प्रमुख का जो काम बचा हुआ है उसे अविलंब पूर्ण कर लिया जाए।बैठक मे जिला उपाध्य्क्ष प्रदीप सिंह,सुरेश सुमन यादव,विधानसभा प्रभारी अशोक सम्राट,सुमन चंद्र,सुशील मोदी, गोपाल साह,दिलीप सिंह,पवन अग्रवाल,प्रभु मेहता, मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता,आलोक चौधरी,हीरा झा,तेजना.मंडल ,रमेश मंडल,अनुराग जायसवाल, राधेश्याम मेहता,रामप्रसाद मंडल, रमन कुमार झा,सुमन सिंह, रमेश मेहता,विनोद सरोज देवी,संतोष मेहता आदि उपस्थित हुए

Spread the love