बजरंग दल ने रामनवमी के अवसर पर कराया जागरण कीर्तन , विद्यालयों में बच्चों को बांटे प्रशाद ।
प्रतापगंज बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरबारी के प्रांगण में बजरंग दल प्रतापगंज के नेतृत्व में सामाजिक सहयोग से जागरण कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे प्रतापगंज के साथ साथ आस पास के सैकड़ो लोगो ने भजन का आनंद लिया , जागरण के समाप्ति के बाद सभी लोगो मे प्रशाद वितरण भी किया गया साथ ही साथ पास के विद्यालयों में बच्चों को भी विद्यालय परिषर में ही प्रशाद वितरण किया ।

कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी सम्मानित सदस्य मौजूद थे जिन्होंने कार्यक्रम की काफी सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया साथ ही जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग करने की बात कही।

