सिमराही संतमत सत्संग आश्रम में महर्षि परमहंस जी महाराज की 104वीं जयंती को लेकर कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट:- सुरेश कुमार सिंह

नगर पंचायत सिमराही वार्ड 3 के महर्षि मेंहीं संतमत सत्संग आश्रम में बुधवार को महर्षि संतसेवी परमहंस महराज जी के 104 वीं जयंती को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान भक्तों ने महर्षि संतसेवी परमहंस महराज जी महाराज के तस्वीर पर फूल माला अर्पित की और उन्हें याद किया। गुरु-शिष्य परंपरा में विश्व मे सबके ज्यादा अपने गुरु की सेवा करने वाले महर्षि संतसेवी जी महाराज संतमत के गूढ़ ज्ञान को विश्वव्यापी बनाने में उनकी अप्रतीम योगदान सर्वविदित है।

जयंती उत्सव में भव्य शोभायात्रा, सत्संग, भजन, प्रवचन व भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया।
वहीं स्वामी अमृत बाबा, स्वामी रामचन्द्र, स्वामी उमेशानंद, स्वामी रामप्रवेश बाबा ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

