छठ मेला के अवसर पर आमारी में हुआ महिला एवं पुरुष दंगल कार्यक्रम का आयोजन ।

मुकेश कुमार , मधेपुरा

अलग अलग राज्यों के पहलवानों ने लीया दंगल में भाग ……

दो दिवसीय विशाल मेले का हुआ आयोजन ……

कई दिग्गज कलाकार करेंगे अमारी के मेले में शिरकत ……

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के राजकीय विद्यालय अमारी के मैदान पर सार्वजनिक सूर्य महोत्सव छठ मेला में मंगलवार को अलग अलग राज्यों से आये पहवानों ने दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया !

आयोजित दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्षा श्री मति मंजू देवी ने फीता काट कर किया। दंगल देखने के लिए आखाड़े के चारो तरफ लोगो की काफी भीड़ उमड़ी रही। सभी पहलवानों ने अपने अलग अलग दांव पेंच दिखाए । गोरखपुर से आये मेनेजर पहलवान और छपरा से आये मिट्ठू पहलवान की जोड़ी ने लोगो को खूब लुभाया तो वहीं पटना से आयी नितू कुमारी और मधेपुरा की कुमारी मुस्कान की जोड़ी भी खूब जमी , पड़ोसी देश नेपाल से आये उपेंद्र थापा और धमाका राजस्थान की जोड़ी सहित अलग अलग राज्यों के दर्जनो पहलवानो ने अपने ताकत और हुनर पूरजोर आजमाइस किया । कुश्ती दंगल में आयोजन समिति के द्वारा विजेता को 11 सौ और उपविजेता को एक हजार पुरस्कार प्रदान किया गया। वही मेला में भगवान भाष्कर की प्रतिमा एवं मंदिर की डेकोरेशन आकर्षण का केन्द्र बना है। विभिन्न तरह के दुकाने और झुले मेला की भव्यता को बढ़ा रहा है। मेला अध्यक्ष श्रीनंदन यादव ने बात चित के दौरान बताया कि 1977 से यह सुर्य महोत्सव मनाया जाता है और इसी अवसर पर भव्य मेला का भी आयोजन वर्षों से होता आ रहा है।

मौके पर सिंहेश्वर के जिप सदस्य रूपम राॅय, नपं पूर्व मुख्य पार्षद श्वेतकमल उर्फ बौआ जी , कोषाध्यक्ष कृष्णानन सिंह, उपकोषाध्यक्ष नवीन यादव, कंचन सिंह, विवेकानंद यादव, मनोज यादव, संजय कुमार, शंकर सिंह, संतोष पासवान, दामोदर यादव, दिलीप यादव, जनार्दन यादव, राजकुमार यादव, रविन्द्र यादव, अशोक साह, गुणानंद साह, सियाराम यादव, सुरेश यादव सहित दर्जनो मेला कमिटी के सदस्य और आमलोग मौजूद रहे…………

Spread the love