राघोपुर : न्यू मार्केट में भीषण अगलगी में तीन स्पेयर पार्ट्स, दो घर समेत लाखों के सामान जले

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


नगर पंचायत सिमराही वार्ड 12 न्यू मार्केट में एनएच 106 किनारे मंगलवार की रात करीब 10 बजे अचानक हुई भीषण अगलगी की घटना में तीन स्पेयर पार्ट्स की दुकान, दो घर सहित तकरीबन एक करोड़ रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया। अगलगी का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


सिमराही वार्ड 12 निवासी पीड़ित सुरेन्द्र यादव ने बताया कि वह अपने घर के आगे स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर पीछे घर सोने चले गए। इसी क्रम में तकरीबन 10 बजे अचानक दुकान में आग लगने की शोर सुनाई दिया। जिसके बाद वे लोग परिवार संग किसी तरह घर से बाहर निकले। वहीं लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।
लेकिन आग विकराल रूप अख्तियार कर लिया। अगलगी की घटना में दुकान में रखे 48 लाख रुपए के स्पेयर पार्ट्स, तीन लाख रुपए नकद, एक बाइक, जेवरात, तीन चौकी, कपड़ा, अनाज, दो गैस सिलेंडर जलकर राख हो गया।


वहीं सिमराही वार्ड 12 निवासी उपेन्द्र यादव ने बताया कि वह घर के आगे स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। अगलगी की घटना में दुकान में रखे 12 लाख रुपए के स्पेयर पार्ट्स, दो लाख 10 हजार रुपए नकद सहित पीछे आवासीय परिसर में रखे एक पलंग, आभूषण, कपड़े, अनाज आदि जलकर राख हो गए।
वहीं सिमराही वार्ड 12 निवासी अरविंद यादव ने बताया कि वह स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। दुकान में रखे 22 लाख रुपए के स्पेयर पार्ट्स, दो लाख 27 हजार रुपए नकद, अनाज, जेवरात आदि जलकर राख हो गए।
सिमराही वार्ड 12 निवासी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उसके गैराज में रखे 25 हजार रुपए नकद, दो बैटरी, टायर, रिंच सहित तकरीबन एक लाख 10 हजार रुपए के सामान जलकर राख हो गए। अगलगी में सिमराही वार्ड 12 निवासी सरयुग साह के सामान के एक घर सहित सामान चपेट में आया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पीड़ित ने आवेदन नहीं दिया है।
सीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि अगलगी की घटना की जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


———-
वही मौके पर नौ दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
भीषण अगलगी की घटना का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग बुझाने में नौ दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। वहीं तकरीबन चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के दौरान आसपास के घरों के लोग भयभीत दिखे। हजारों लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। वहीं थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी पुलिस बल के साथ भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा।
———

Spread the love