श्रीपुर में माणिकचंद पेट्रोलियम नामक पेट्रोल पम्प का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद एवं विधायक

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर गांव के समीप एनएच 57 किनारे बुधवार को सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामबिलास कामत, पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोईत, लखन ठाकुर, पूर्व मुखिया कैलाश प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इंडियन आयल का माणिकचंद पेट्रोलियम नामक पेट्रोल पम्प का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद श्री कामत ने कहा की लोकेशन के हिसाब से यह पेट्रोल पम्प महत्वपूर्ण स्थान पर बना है। बताया की आज के समय में जिस आधार पर लोगों का शौक बढ़ा है उसी आधार पर वाहनों का संख्या में भी इजाफा हुई है। इसलिए हरेक पेट्रोल पम्प पर वाहनों की भीड़ लगी रहती है। इसलिए हर जगह सभी सुविधाओं से लेश बेहतर पेट्रोल पेट्रोल पम्प की आवश्यकता है। बताया की माणिकचंद पेट्रोल पम्प हुलास पंचायत के पूर्व मुखिया कैलाश प्रसाद यादव के पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व माणिकचंद यादव ने नाम पर खोला गया है। जहां वाहनों की सभी सुविधा से लेश यह पेट्रोल पम्प संचालित किया जा रहा है। वहीं पम्प के संचालक अजय कुमार यादव ने बताया की उसका पहला प्राथमिकता ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा के साथ शुद्ध तेल उपलब्ध कराना। मौके पर पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव, प्रकाश यादव, मुखिया अनिल सरदार, डिम्पल यादव, रामानंद कुमार, मो मैराज, मित्तन यादव, बच्चा यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Spread the love