धर्मपट्टी में: ट्रक की ठोकर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी के पास एनएच 57 पर बुधवार दोपहर एक ट्रक की ठोकर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि शिवहर जिला निवासी सुरेश साह घूमकर बाइक से साड़ी की बिक्री करता है। इसी क्रम में वह बाइक से साड़ी लेकर सिमराही बाजार की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में एक ट्रक ने उसे पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आनन फानन में घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल के प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
————

Spread the love