मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पांच अपराधियों को अवैध हथियार एवं चोरी की बाइक और चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है…..
मुकेश कुमार मधेपुरा

मधेपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है एक ही दिन पांच अपराधियों को अवैध हथियार के साथ एव साथ में चोरी की बाइक और चोरी की गई कई बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. 12 नंवबर को सदर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मधेपुरा-सिंहेश्वर नेशनल हायवे 106 पर संत अवध बिहारी कॉलेज मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधी को ससमय गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार युवकों में पथराहा के वार्ड-2 निवासी कैलाश बिहारी पुत्र डेविल राय उर्फ अंकेश व नंदकिशोर यादव के पुत्र आशीष कुमार शामिल है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक बाइक, एक लोडेड देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद किया गया. साथ ही सदर थाना क्षेत्र के बिरहिनियां वार्ड-12 निवासी दिनेश यादव के पुत्र चंदन कुमार एवं अवध यादव के पुत्र विवेक कुमार को चोरी की चार बैटरी एवं एक पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही भर्राही ओपी क्षेत्र भर्राही वार्ड-02 निवासी दिलीप गोस्वामी के पुत्र राजा कुमार को चोरी के आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है ।

