भागलपुर : दुकान में लगी भीषण आग,अफरा तफरी का माहौल।

रिपोर्ट–शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक के पास अचानक एक किराना दुकान की गुमटी में आग लग गई देखते ही देखते आग विकराल हो गई और आसपास के लगभग आधा दर्जन दुकानों को आग ने अपनी आगोश में ले लिया।

वहीं आम लोगो के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन आग काफी तेज थी। इसके बाद आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन की दो गाड़ियों ने पहुंचकर लगभग 1 घंटे की मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही बताया जा रहा है कि सिलेंडर में हुए लीकेज के कारण आग लगी थी। वही आग के कारण लाखो का नुकसान बताया जा रहा है।

Spread the love