ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में क्या हंगामा, नाइट गार्ड चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का लगाया आरोप।
तौसीफ अहमद
(बारसोई कटिहार)
बारसोई प्रखंड के धर्मपुर पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय हाट बलरामपुर में शनिवार को स्थानीय ग्रामीण ने स्कूल प्रांगण में आ कर प्रधानाध्यापक के खिलाफ चोरी चुपके नाइट गार्ड का चयन कर लेने को लेकर मचाया हंगामा तथा प्रधानाध्यापक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे । बता दें कि सरकार के द्वारा उच्च विद्यालय में नाइट गार्ड स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में तथा आम सभा कर चयन करने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ है प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में नाइट गार्ड का चयन हो रहा है वहीं स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक विमला कुमारी एवं सहायक शिक्षक गौतम कुमार शाह के द्वारा चोरी चुपके नाइट गार्ड का चयन कर लिया गया है थोड़ी देर में घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि स्कूल प्रांगण में पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया तथा अस्वस्थ करते हुए कहा कि सरकार के नियमों का पालन करते हुए नाइट गार्ड का चयन होगा तभी स्थानीय लोग स्कूल प्रांगण से हटे l वही इस संबंध में स्कूल के सहायक शिक्षक गौतम कुमार ने बताया कि नाइट गार्ड का चयन नहीं हुई है लोगों को बता दिया गया कि कल स्कूल प्रांगण में आम सभा के उपरांत ही नाइट गार्ड का सर्व समिति से चयन किया जाएगा । गांव वासियों को किसी ने बहका दिय गया है कि नाइट गार्ड का चयन कर लिया गया है जो पूरी तरह से गलत है।

