राघोपुर और प्रतापगंज रेलवे स्टेशन मास्टर को प्रखंड वासी एवं व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों का समय।
ब्रजेश कुमार के साथ आशीष वर्मा ,सुपौल
सुपौल जिला के प्रमुख बाजार में शामिल सिमराही बाजार और प्रतापगंज के व्यापार संघ के सदस्यों ने गुरुवार को राघोपुर और प्रतापगंज रेलवे स्टेशन मास्टर को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक के नाम सौंपा है।

दिए गए ज्ञापन में कहा कि इस रेलखंड को मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कलकत्ता जैसे महानगरों से जोड़ने के लिए सीधा ट्रेन परिचालन शुरू किया जाए। प्रतापगंज, भीमनगर, वीरपुर, बथनाहा 57 किमी अधिग्रहित जमीन में अभिलंब नई रेल लाइन की स्वीकृति प्रदान की जाए। सुपौल अररिया नई रेल लाइन का जल्द निर्माण हो। ललितग्राम से फारबिसगंज तक तत्काल ट्रेन चालू किया जाए। जिला मुख्यालय और प्रतापगंज में रैक पॉइंट का निर्माण हो। सहरसा फारबिसगंज और दरभंगा के बीच चलने वाली सभी लंबी दूरी के ट्रेन का ठहराव राघोपुर स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए। प्रतापगंज स्टेशन पर निर्माणधीन रैक पॉइंट का जल्द निर्माण कार्य पूरा हो। सहरसा से सरायगढ़ तक आने वाली डेमू ट्रेन को विस्तार कर राघोपुर तक लाया जाए। कहा कि 15 दिनों के भीतर सभी मांगों को पूरा नहीं करने पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
दरअसल व्यापारियों को ट्रेन नहीं चलने के कारण माला ढुलाई में ज्यादा खर्च उठाना पड़ता है। जिस कारण उसे आर्थिक क्षति होती है। गरीब तबके के लोगों को सड़क मार्ग से अधिक किराया चुकाना पड़ता है। ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेन परिचालन शुरू
नहीं होने से हर वर्ग के लोग परेशान है। लोग जल्द इस मार्ग पर लंबी दूरी की ट्रेन की आवाजाही चाह रहे हैं। जिम्मेदार पदाधिकारियों को जल्द इसपर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जरूरत है। ताकि कोसी से जुड़ा यह इलाका में रहने वाले तकरीबन 32 लाख लोगों को इसका लाभ मिल सके।

मौके पर प्रतापगंज के पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव राघोपुर व्यापार संघ के अध्यक्ष ललित जयसवाल, सचिव विनय भगत, प्रो. बैद्यनाथ भगत, विवेक सानू जायसवाल, सचिन पंसारी, उमेश गुप्ता, सागर यादव, दिलीप पूर्व, रामचन्द्र जयसवाल, रिंकू भगत, मो. अकरम, मयंक गुप्ता संजेश पागडिया उमेश कुमार गांधी आदि मौजूद थे।

