राघोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर को शराब के साथ किया गिरफतार भेजा जेल,

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही के पिपराही से पुलिस ने सोमवार रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर 2 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।
जनकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार कैसरी ने बताया की सोमवार रात्रि में गुप्त सूचना मिला की पिपराही रोड में एक लड़का शराब लेकर खड़ा है। जिसकी सुचना मिलते ही करवाई में जुट गई। वही पुलिस को देखते हुए शराब तस्कर भागने लगा। वहीं पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा लिया गया। शराब तस्कर की पहचान पिपराही वार्ड 14 निवासी अवधेश कुमार उर्फ ललन पासी के 24 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार के रूप में हुई। वही बताया की पुलिस ने जब शराब तस्कर की तलाशी ली तो साथ में रखें दो बोतल अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद किया गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रभात कुमार के विरुद्ध पूर्व में भी बिहार मध्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत केश दर्ज है।
बताया की कागजी प्रक्रिया कर के शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया।

Spread the love