सिमराही बाजार /सुपौल: बिजली बाधित रहने पर लोगों ने जताया आक्रोश
रिपोर्ट / ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत नरहा वार्ड 2 में शुक्रवार को पिछले 15 दिनों से बिजली बाधित रहने को लेकर स्थानीय लोगों ने अपना आक्रोश जाहिर किया।

स्थानीय निवासी मानेश्वर यादव, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, मनोज यादव, विकास कुमार, जगदीश मुखिया, प्रवीण कुमार, जयप्रकाश यादव, विजेन्द्र कुमार यादव आदि लोगों ने बताया कि लोगों के घरों के आगे लगे बिजली पोल पर नंगा तार का इस्तेमाल किया गया है। जिस कारण हल्की हवा चलने पर तार टूटकर नीचे गिर जाता है। बरसात के समय यह समस्या गंभीर हो जाती है। जिस कारण एक तरफ लोगों को बिजली करंट की चपेट में आने का भय बना रहता है। वहीं दूसरी तरफ 15-15 दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। कहा कि शिकायत के बावजूद विभागीय पदाधिकारी उदासीन बने हुए हैं।
इधर एसडीओ मो. रिजवान ने बताया कि जांच की जा रही है। समाधान किया जाएगा।
———-

