मुझफ्फरपुर/बिहार: शैल प्रतिमा वेव संस्थान ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन।

डेस्क बिहार

मुज्जफरपुर/  शैल प्रतिमा वेब संस्थान जो कला-संगीत एवं साहित्य के प्रति पूर्णत: समर्पित रहा है। इसके तत्वाधान में शैल प्रतिभा वेब संस्थान मुजफ्फरपुर इकाई की प्रथम काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह को आयोजन किया गया।

कवि सम्मेलन का आगाज दीप प्रज्वालित से किया गया। तत्पश्चात्‌ विद्या की अधिष्ठात्री माँ शारदे की वन्दना डॉ0 प्रतिभा रानी के मधुर स्वरों में किया गया। डॉ0 मीना कुमारी परिसर में गणेश वंदना सस्वर प्रस्तुति दी। स्वागत उद्भबोधन डॉ0 मीना कुमारी परिहार ने की। इस पावन कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय पंकज जी ने की। मुख्य अतिथि डॉ0 भावना, आमंत्रित अतिथि डॉ० मीना कुमारी परिहार जी, विशिष्ट अतिथि सुमन मेहरोत्रा जी, विशिष्ट अतिथि कुमारी अनु जी ने मंच की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन सह संयोजिका सविता राज ने की।

संस्था की सचिव डॉ0 प्रतिभा रानी ने संस्था के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। संस्था उन गुणों को उचित मान, सम्मान एवं महत्वपूर्ण स्थान देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। जो कोई किसी-न-किसी अभाव के कारण मंच तक अपनी प्रतिमा कौशल नहीं दिखा पाते हैं। उन्हे मंच प्रदान किया जाता है। ये संस्था सतत प्रयत्नशील रहती है। कला-संगीत एवं साहित्य में अध्धयनरत एवं पूर्ण रूप से साहित्य के लिए समर्पित लोगों को उचित मार्गदर्शन करती है। आप अपना सुझाव भी दे सकते है। संस्था के द्वारा समय-समय पर कार्यशाला, प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन विभिन्‍न प्रकार के आयोजन की व्यवस्था करती रही है। जैसे- कवि सम्मेलन, साहित्यिक परिचर्चा, निबंध लेखन एवं विभिन्‍न प्रतियोगिता आदि।

कवि सम्मेलन में उपस्थित सभी कलाकारों ने एक-से-बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मंच आहलादित हुआ सभी ने अपनी रचना का पाठ किया। सभागार तालियों की गूँज से गुजायमान हो गया। दर्शकों के द्वारा कवियों ने खूब वाहवाही बटोरी। सभी मंत्र मुग्ध हो गए।

काव्यपाठ करने वाले साहित्यकार- विवेक कुमार, मुस्कान केशरी, डॉ0 जगदीश शर्मा, अंजनी कुमार पाठक, डॉ0 सोनी, सुधांशु राज, उदय शंकर, सौरभ प्रभात, अनुभव राज, देवेंद्र कुमार, उमेश राज, चांदनी समर, नंद किशोर साह्ु, डॉ०0 कुमारी अन्‍नु, डॉ0 संजय पंकज, डॉ0 भावना, डॉ0 सुमन मेहरोत्रा, डॉ0 मीना कुमारी परिहार, देव व्रत अकेला, सदैव सौरभ, अचानक ईश्वर, सतीश कुमार साथी, सुमन कुमार मिश्र, उषा आंटी, मुननी चौधरी, सत्यम कुमार सत्येन, डॉ0 देव व्रत अकेला, डॉ0 कुमार विरत।

Spread the love