स्वच्छ भारत के लिए एक तारीख एक घंटा और एक साथ मिलकर करे स्वच्छता का सपना साकार,गाँधी जयंती से पहले स्वच्छता पखवाड़ा
रिपोर्ट:-विकास आनन्द, कोसी ब्यूरो चीफ,सुपौल

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से एक दिन पहले देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि आम लोग सुबह से ही स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे।इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में सिमराही नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में सिमराही नगर के राधाकृष्ण ठाकुड़बाड़ी मंदिर , पंचायत भवन सिमराही एवं सड़को की सफाई की गई जिसमें भाजपा कार्यकर्ता सहित आम जनमानस ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पूर्वे ने कहा अनेक विविधताओं के बाद भी एकजुट रहना हमारे देश की एक विशिष्ट पहचान है।एकता और जन-भागीदारी की ताकत आज हमारे देश के विकास को गति दे रही है। सामूहिक इच्छाशक्ति से किसी क्षेत्र में किस तरह बदलाव लाया जा सकता है, इसका उदाहरण स्वच्छ भारत अभियान है। भारत को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लक्ष्य को पाने और स्थायी एवं सतत विकास को गति देने के लिए स्वच्छ भारत मिशन एक जन आंदोलन बनकर उभरा है। गौरतलब है, इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था कि अभियान में भाग लेकर एक घंटे श्रमदान करें। भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा था कि स्वच्छ भारत साझी जिम्मेदारी हैै। इसलिए स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों। उन्होंने अभियान के संबंध में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया था। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की एक कड़ी है।

पीएम मोदी ने आह्वान किया था कि एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे हम एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आगे आएंगे। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास अहमियत रखता है। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए इस उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों। इससे पहले मन की बात के 105वें एपिसोड में पीएम मोदी ने लोगों से अपनी गली, मोहल्ले या किसी पार्क, नदी, झील या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया था।

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी,जिला महामंत्री स्मृति कुमारी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पंकज सिंह ,भाजपा नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा एवं रमण झा, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार पोद्दार, गणेश मंगलम, विजय मंडल एवं श्यामसुंदर सरदार, नगर मंत्री प्रिंस झा, नगर प्रवक्ता अभिषेक राणा, भाजपा प्रतापगंज मंडल प्रभारी अमित भगत, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी सुशांत चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुड्डू दास, उपाध्यक्ष किशन दास, आईटी सेल संयोजक विकास दास,अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमित साहु, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धीरेंद्र राम, राधेश्याम भगत, दिलीप पूर्व सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

