अमोल भारती बने युवा जदयू के प्रदेश सचिव, खुशी

आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज/सुपौल. आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने अमोल भारती को सुपौल युवा जदयू के प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है.

उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, युवा प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को धन्यवाद दिया. बधाई देने वालों में पंचायत समिति सदस्य प्रीति यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश जया, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किशन मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विदुर नारायण सिंह, मनोज कुमार मनु, ललित, नारायण पादुका, रमेश, वरुण, सिकंदर, सुनील शामिल थे. संजय, संजय, अरुण, सरोज, सरोज, किशोर, बब्लू, शिव शंकर, नीरज, सुरेंद्र, विद्यासागर बसेदार, बिल्लू, बिट्ट शामिल हैं।

Spread the love