समारोह आयोजित कर एलवेंडाजोल खुराक का हुआ शुभारम्भ।
सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस के मोके पर शुक्रवार को प्रखंड के डॉ राजेंद्र पब्लिक स्कूल नया बजार राघोपुर परिसर में एलवेंडाजोल खुराक के शुभारम्भ के लिए एक कार्यक्रम आयोजित की गयी। आयोजित कार्यक्रम में रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपनारायण राम, विद्यालय निदेशक रोशन कुमार,अस्पताल प्रबंधक नौमान अहमद, प्रखंड अनुश्रवण सहायक राजेश कुमार पांडेय, आशा मैनेजर सदाव अली, कालाजार सुपरभाईजार नवनीत सिंह विद्यालय प्राचार्य राजेश आर्या सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद थे।आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ श्री राम एवं विद्यालय निदेशक,व प्राचार्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं एलवेंडाजोल का खुराक बच्चों को खिलाकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा की कृमि संक्रमण चक्र की रोक थाम के लिए एलवेंडाजोल की यह दवाई देश भर में खिलाई जारही है,

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की प्रायोजित इस योजना का एक मात्र मकसद है की बच्चों का जीवन कृमि मुक्त होना चाहिए। कहा की हो सकता है की आपके बच्चों में कृमि संक्रमण का प्रभाव दिखाई नही दें लेकिन अंदरूनी स्तर से वे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, के साथ साथ सम्पूर्ण विकास को प्रभावित करता है। वहीं कृमि नियंत्रण के इन दवाई के सेवन से सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलता है। मोके पर विद्यालय शिक्षक सुजीत कुमार, श्याम कुमार, सुनील कुमार, कुमार भाष्कर नूतन कुमारी, दीक्षा कुमारी, प्रीति कुमारी, कविता कुमारी, सुमन कुमारी,पिंकी कुमारी, पल्लवी कुमारी,सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि व अविभावक मौजूद थे।

