शाहपुर पृथ्वीपट्टी के रामनगर नहर पुल में डूबने से किशोर की मौत

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत स्थित रामनगर नहर पुल पर मंगलवार की रात रेलिंग टूटे होने के कारण गिरकर डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के 12 घंटे के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर शव को बरामद कर लिया। मृतक के घर कोहराम मच गया है।


बताया जाता है कि नगर पंचायत सिमराही के धर्मपट्टी वार्ड 1 निवासी ललटू शर्मा (15) पिता रामचन्द्र शर्मा मंगलवार को नाच देखने सरायगढ़ गया था। वापस रात करीब 9 बजे साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में पुल के रैलिग टूटे होने के कारण वह साइकिल सहित नीचे गिर गया। घटना के बाद आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दिया। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद कई घंटों तक एनडीआरएफ टीम के जवान मौके पर नहीं पहुंचे। जिस कारण किशोर को अपनी जान गंवानी पड़ी। हालांकि बुधवार सुबह ग्रामीणों ने किशोर के शव को बरामद कर लिया है। सरायगढ़ भपटियाही थानाध्यक्ष बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो
इधर, घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

————

Spread the love