सिमराही वार्ड 3 में दुर्गापूजा को लेकर बैठक आयोजित

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही वार्ड 3 में रविवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर गणमान्य लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख विजय कुमार चौधरी ने किया। इस दौरान दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर सर्वसम्मति से एक कमिटी का गठन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विजय कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष वार्ड पार्षद सतीश कुमार यादव और कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद दास को चयनित किया गया। इसके बाद दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वार्ड 3 में दुर्गापूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा।इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। इस दौरान सभी नगर वासियों को इस आयोजन में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने की बात कही गई।


मौके पर सिमराही बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष ललित कुमार जयसवाल, फिंगलास पंचायत मुखिया प्रकाश कुमार यादव, विनय कुमार भगत, सुरेश यादव, शम्भू यादव, सुनील कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार, अजय यादव, रमेश यादव, लाल यादव, शंकर यादव नरेश यादव, ललित यादव, नीतीश कुमार, अरुण कुमार, रामकुमार यादव, भोला साह, विरेन्द्र सुतिहार, डोमी ठाकुर बलराम यादव, दिलीप यादव आदि शामिल थे।
—–

Spread the love