हुसैनाबाद में संदेहास्पद स्थिति में फांसी के फंदे से लटका मिला महिला का शव

रिपोर्ट ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामविशनपुर पंचायत के हुसैनाबाद वार्ड 11 में सोमवार को संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि हुलास पंचायत के वार्ड 7 निवासी लक्ष्मी देवी (21) पिता अमीन कामत की शादी करीब दो साल पहले रामविशनपुर पंचायत के हुसैनाबाद वार्ड 11 निवासी अरविंद मंडल (25) पिता स्वर्गीय भागवत मंडल के साथ दोनों परिवारों की रजामंदी से धूमधाम से की गई। अरविंद गांव में ही रहकर ट्रैक्टर चालक का काम करता है।

सोमवार अहले सुबह वह अपने काम पर चले गया। इस बीच वह नाश्ता करने घर पहुंचा तो उसे अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी का घर में बंद होने की जानकारी मिली। काफी देर तक आवाज देने पर गेट नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां लक्ष्मी फांसी के फंदे से लटकी मिली।
इधर, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इधर मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी के बाद आसपास के घरों में चूल्हा बंद पड़ गया है।
————

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका लक्ष्मी देवी की मौत के बाद मायके से पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस दौरान परिजनों ने कहा कि रविवार की रात लक्ष्मी का अपने पति अरविंद के साथ झगड़ा हुआ। जिस कारण अरविंद ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी जानकारी लक्ष्मी ने उसे दूरभाष पर दी। इस बीच आरोपियों ने उसकी हत्या कर फांसी के फंदे से शव को लटका दिया। हालांकि मामले में अबतक परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अनुसंधान कर रही है।
————

Spread the love