
भीमपुर, :-विद्यालय सचिव ने लगाया वित्तिय प्रभारी पर दस लाख राशि के गबन का आरोप।
*मध्य विद्यालय भीमपुर से वित्तीय प्रधानाध्यापक द्वारा 10 लाख सरकारी राशि का किया गबन।*
*जानकारी सार्वजनिक होने के बाद प्रधानाध्यापक बोले कर दूंगा राशि वापस।*
:-छातापुर प्रखण्ड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को तार तार करने वाला एक कारनामों की जानकारी सामने आयी है। प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के मद से आई करीब 10 लाख से अधिक राशि गबन कर लेने की जानकारी मिली है। विद्यालय के लिए आई राशि को प्रधानाध्यापक मोहन कृष्ण द्वारा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया है। जो वर्तमान में जीवछपुर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। ताजा मामला भीमपुर मध्य विद्यालय से जुड़ी हुई है। दरसअल, जीवछपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं भीमपुर मध्य विद्यालय के वित्तीय प्रधानाध्यापक मोहन कृष्ण द्वारा 10 लाख से अधिक सरकारी रुपए को गबन करने के बाद भीमपुर मध्य विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव सरिता देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल, जिलाधिकारी सुपौल, सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम पदाधिकारी सुपौल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी छातापुर को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। बतातें चले कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान सुपौल ने जून महीने में जिले भर के सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं हेतु राशि विमुक्ति के संबंध में चिट्ठी लिखी थी। जिसका पत्रांक संख्या 972 है। इस चिट्ठी में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि जिले भर के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा सुधार के नाम पर विभिन्न मदों में खर्च किए जाने वाले बचत राशि को विभिन्न सरकारी खातों में हस्तांतरित करना है। जिसको लेकर 26/6/2021 तक की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन मध्य विद्यालय भीमपुर के वित्तीय प्रधानाध्यापक मोहन कृष्ण द्वारा जुलाई महीने के 7 तारीख को 10 लाख 2 हज़ार 20 रुपिया अपने निजी खाते में बिना किसी को जानकारी दिए अवैध रूप से हस्तांतरित करवा लिया गया था।
लिहाजा, मामले की जानकारी देते हुए विद्यालय सचिव सरिता देवी के पति रामप्रीत मडंल ने बताया कि मध्य विद्यालय भीमपुर के वित्तिय प्रभारी सह जीवछपुर मध्य विद्यालय के प्राचार्य मोहन कृष्ण के द्वारा यह कहा गया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान सुपौल के पत्रांक 972 के 22/06/21 के आदेशानुसार विद्यालय शिक्षा समिति के खाते से सम्पूर्ण राशि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान के खाते में वापस करना है। इसीलिए वित्तिय प्रभारी के द्वारा खाते में उपलब्ध राशि का चेक भरकर हस्ताक्षर करवा लिया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व बैंक जाने पर पता चला कि वित्तिय प्रभारी मोहन कॄष्ण के द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के खाते से 10 लाख 2 हजार 250 रुपये अपने निजी खाते में निकासी कर लिया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने वित्तिय प्रभारी से पैसे का डिटेल मांगा तो उन्होंने देने से साफ इंकार कर दिया।
वही इस दौरान प्रधानाध्यापक मोहन कृष्ण ने राशि अपने खाते में ट्रांसफर करने की बात कबूली।
इधर, राशि गबन के मामले वित्तिय प्रभारी सह प्राचार्य मोहन कृष्ण ने बताया कि उन्होंने कोई राशि का गबन नहीं किया है। बताया कि विभाग का पैसा उनके पास सुरक्षित है। जब विभाग मांगेगा तो वो वापस कर देंगे। जब उनसे पूछा गया कि पैसा विभाग के खाते में वापस करना था।फिर अपने अकाउंट में कैसे ट्रांसफर किये तो उनका कहना था कि विद्यालय का राशि मेरे खाते में सुरक्षित है।