अररिया: जिलाधिकारी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनसमस्याओं का जमीनी जानकारी और निदान का दिया निर्देश।
डेस्क रिपोर्ट
श्रीमती इनातय खान, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, अररिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित आत्मन साभागार में प्रेस का काॅन्फ्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें जन समस्याओं की जमीनी जानकारी और निदान के लिए जिले के सभी पंचायतों में जिला प्रशासन द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन तथा शिक्षा, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र अररिया द्वारा संचालित कार्यक्रमों, निर्वाचन, सामाजिक सुरक्षा, आदि विभागों की उपलब्धि एवं प्रगति से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा स्कूल निरीक्षण की जानकारी साझा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी शिकायत सुनने को नहीं मिली है। पिछले कुछ महीनों से चल रहे प्रयास के नतीजों पर संतुष्टि जताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली व्यवस्था एक आदर्श स्थिति की तरफ जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में 2088 सरकारी स्कूल हैं। जुलाई माह से इन ही सभी स्कूलों का लगातार निरीक्षण हो रहा है। अब जिले के स्कूलों में बच्चों की औसत उपस्थिति 65 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है। वहीं बच्चों की 75 फीसदी हाजरी बाले स्कूलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में कोचिंग संस्थानों का संचालन भी विद्यालय संचालन अविध पूर्वा० 9 बजे से अपरा० 4 बजे के बीच बंद कराया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाना चाहिए। डी.बी.टी. एवं टी.सी. के लिए नामांकित एवं निजी विद्यालयों में पढ़ रहे लगभग 9000 बच्चों का नामांकन रद्द किया गया है।
जिले में 67 ऐसे विद्यालय चिह्नित हुए है जहां उपस्थित बढ़ने के कारण क्लास रूम और बेच डेस्क की अतिरिक्त जरूरत है। इन विद्यालयों के छत पर अधिकतम पांच लाख रूपये खर्च पर प्रि-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर की स्वीकृति दी गई। साथ ही चिन्हित स्कूलों में 52 मध्य और 11 उवि में बैंच डेस्क के लिए आवश्यक राशि आवंटित कर दी गई है। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 462 शिक्षकों के एक दिन के वेतन में कटौती की गई है जबकि एक को निलंबित किया गया तथा 05 अन्य के निलंबन की अनुशंसा उनके नियोजन ईकाईयों को गई है।
वहीं जन समस्याओं की जमीनी जानकारी और निदान के लिए जिले के सभी पंचायतों में जिला प्रशासन द्वारा जन संवाद कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी 09 प्रखड़ों के पंचायतों में आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि सानमे आने वाली समस्याओं के निदान को लेकर स्थल पर ही आवश्यक निर्णय लिया जा सके। इसक आलवा प्रेस काॅफ्रेंस में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र अररिया द्वारा संचालित कार्यक्रमों, निर्वाचन से संबंधित कार्यक्रमों तथा सामाजिक सुरक्षा आदि विभागों की उपलब्धि एवं प्रगति से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया श्री देवेंद्र प्रताप शाही, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अररिया श्रीमती सोनी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रंबंधक डीआरसीसी अररिया आदि उपस्थित थे।

